हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पन्नापुरी, ब्रहम्मपूरी में संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सभी को अयोध्या से आये पूजित अक्षत (पीले चावल) और प्रभु श्री राम जी के मंदिर की तस्वीर देकर सभी लोगों से आग्रह किया की आने वाली 22 जनवरी को विगत 495 वर्षो के संघर्षों के बाद प्रभु अपने धाम में आ रहे है। अब सैकडो वर्षो की तपस्या जल्द पूर्ण होने जा रही है व अयोध्या में प्रभु श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही हैं। इसलिये 22 जनवरी को हर घर मे दीपक प्रज्वलित करने एवम राम नाम संकीर्तन कर के प्रभु के आगमन पर दीपावली मनाये।
घर-घर निमंत्रण देने में स्थानीय निवासियों ने भी पूरे उत्साह के साथ हर घर मे अक्षत (पीले चावल) वितरण कराए एवम राम नाम संकीर्तन व जयघोषों से राममय माहौल हो गया।
निमंत्रण देने के लिये विश्व हिंदू परिषद के नगर कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष, नगर मंत्री अर्चित,
नगर सह सयोंजक ध्रुव, अनिल, सुनील, तुषार और विशेषकर दुर्गावाहिनी की बहनों का योगदान रहा जिसमें मीनल, रिद्धि, योगिता और पूर्वी की उपस्थिति रही और काफी संख्या में स्थानीय निवासी भी साथ थे।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622



























