
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला भीम नगर, न्यू भीम नगर की महिलाओं का गुस्सा एक बार फिर गुरुवार को फूट पड़ा। जल भराव की समस्या से खफा महिलाएं बच्चों के साथ सड़क पर उतरी। जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस-प्रशासन को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और सड़क पर उतरी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे जिन्होंने क्षेत्रवासियों को उनकी समस्या के समाधान का उचित आश्वासन दिया। आपको बता दें कि क्षेत्र में जल भराव की समस्या बनी रहती है। हालांकि नाला निर्माण की प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है लेकिन महिलाओं का कहना समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। ऐसे में लोग मजबूरन बीमारियों के बीच रहने को मजबूर है। बच्चे बीमार हो रहे हैं। इसका जिम्मेदार कौन है? क्षेत्र से पानी को निकाला जाए और मामले का शीघ्र से शीघ्र स्थाई समाधान हो।
मामला गुरुवार का है जब सड़क पर उतरे क्षेत्र वासियों ने बताया कि उनके इलाके में पिछले गए कई दिनों से पानी भरा हुआ है। पानी की वजह से संक्रामक बीमारी लगातार फैल रही है। बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं सभी बीमार हो रहे हैं। पानी की निकासी न होने से इलाका बीमारियों का नया पता बन गया है। महिलाओं ने शीघ्र से शीघ्र पानी को निकलवाने की मांग की।






























