
हापुड़: 22 गांवों को हापुड़ नगर पालिका में शामिल करने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका अब अपना दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। ऐसे में 22 गांव को हापुड़ नगर पालिका की सीमा में शामिल करने की तैयारी है जिससे क्षेत्र का तेजी से विकास हो सके। हापुड़ के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि 5 किलोमीटर दायरे के गांव को पालिका सीमा में शामिल करने के लिए बोर्ड बैठक में सोमवार को प्रस्ताव रखा जाएगा। सीमा क्षेत्र बढ़ाने से ग्रामीणों को मूलभूत अच्छी सुविधा मिल सकेंगी। साथ ही पालिका की आय में भी वृद्धि होगी।
वर्तमान में हापुड़ नगर पालिका क्षेत्र में 41 वार्ड है जिनमें करीब 200 मोहल्ले जुड़े हुए हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार शहर की जनसंख्या करीब 2.62 लाख है जो वर्तमान में तीन लाख से अधिक पहुंच चुकी है। ऐसे में पालिका अपना विस्तार करने की तैयारी में हैं। निजामपुर, अच्छेजा, श्यामनगर, संबली, गोयना, जसरूपनगर, असौड़ा, दोयमी, धनौरा, जरोठी, पटना, मुरादपुर, सिमरौली, ततारपुर व औद्योगिक क्षेत्र, लोदीपुर के शेष सभी खसरा नंबर औद्योगिक क्षेत्र सहित, सुल्तानपुर, मंसूरपुर, गोंदी, इंटौरी, सादकपुर, अकड़ौली, रामपुर को शामिल करने के लिए प्रस्ताव आएगा।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733




























