👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वारन्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने 05 वारन्टियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के नाम खाई हापुड़ का सलमान, सिकंदर गेट का आरिफ, सुनील व रवींद्र तथा गढ़ गेट का आकाश बताए हैं।आरोपी कोर्ट में तारीख पर उपस्थित नहीं हो रहे थे।न्यायालय से जारी वांरट पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।





























