हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे बेहोश होकर गिरने की सूचना/इवेन्ट पर जनपद हापुड़ की यूपी- 112 पीआरवी 3971 पर तैनात मुख्य आरक्षी 122 सुनील कुमार द्वारा घटनास्थल वेदान्त कॉलिज के पास पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति जिसे दौरे पड रहे थे, मरणासन्न स्थिति में था, जिसे मुख्य आरक्षी द्वारा तत्काल प्राथमिक चिकित्सा के क्रम में सीपीआर प्रदान की गयी तथा अल्पसमय में प्राथमिक उपचार केन्द्र गढ़मुक्तेश्वर पर पहुँचाया गया, जिससे उसकी जीवनरक्षा हो पायी। जिसकी जनता के व्यक्तियों द्वारा प्रशंसा की गयी और आम जनमानस मे पुलिस की छवि सुदृढ़ हुई। मुख्य आरक्षी द्वारा अल्पसमय में अपने कार्य के प्रति वफादारी, सजगता, लगन व मेहनत से अपने कर्तव्यों का निष्पादन कर पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया गया है। यह कृत्य निश्चित रूप से सराहनीय रहा, जिसके फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरक्षी सुनील कुमार को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!