
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):शिव भक्तों की सेवा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। इसी क्रम में एक शिव भक्त बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया और उसे उसके गंतव्य तक छुड़वाया।
कांवड़िया मदन पुत्र देवी निवासी ग्राम वहर थाना ककोड जिला बुलंदशहर जो अपने साथी टिंकू पुत्र प्यारेलाल के साथ यात्रा पर थे। जैसे ही हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास मंदिर के पास पहुंचे तो उन्हें चक्कर आने से लगे जिस कारण गिर गए जिन्हें उपचार हेतु उप निरीक्षक आशीष रस्तोगी चौकी इंचार्ज सैलो प्रथम चौकी थाना हापुड़ नगर एवं उपनिरीक्षक लीलाराम मीणा हेड कांस्टेबल रवीश के द्वारा उपचार हेतु मिशन अस्पताल लाया गया तथा बाद उपचार उक्त दोनों कावड़ियों को उनके गंतव्य स्थान तक प्राइवेट वाहन से छुड़वाया गया।
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651


























