हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मेघायल में बड़े स्तर पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी बर्नार्ड एन मार्क उर्फ रिंपू को हापुड़ पुलिस ने बुधवार को मेघालय पुलिस को सौंप दिया. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मेघालय पुलिस हापुड़ पहुंची. मेघालय की तूरा कोर्ट से आरोपी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी था जिसे हापुड़ पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर मेघालय पुलिस को सौंप दिया. मामले में 70 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
ज्ञात हो कि मेघायल के एक फार्म हाउस पर पुलिस ने छापा मारकर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। यह रैकेट मेघायल के फार्म हाउस में चल रहा था। मामले में मेघालय के नेता बर्नार्ड एन मारक को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया जिसे मेघालय पुलिस को सौंप दिया गया। मामले में पहले ही 73 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोप है कि यह नेता अपने फार्म हाउस में सेक्स रैकेट चला रहा था जहां से छह नाबालिग बच्चों को बचाया गया था। पुलिस अधिकारी ने उस दौरान मेघालय में छापेमारी के दौरान शराब की करीब 400 बोतलें और 500 से ज्यादा कंडोम बरामद किए थे। छापेमारी में 27 वाहन, 8 दोपहिया वाहन और क्रॉसबो और तीर भी जब्त किए गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी हापुड़ कैसे पहुंचा
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























