हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित होटलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सराय एक्ट में पंजीकरण कराए बिना ही नियम विरुद्ध चल रहे होटलों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। साथ ही उन्हें चेतावनी दी कि अवैध रूप से चल रहे होटलों को बंद किया जाए। हापुड़ पुलिस ने हापुड़ की बुलंदशहर रोड, मोदीनगर रोड, गढ़ रोड आदि क्षेत्रों में जबरदस्त अभियान चलाया और होटल के रजिस्ट्रेशन, रजिस्टर आदि की जांच की। शहर में धड़ल्ले से चल रहे अवैध होटलों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान होटल संचालकों में हड़कंप की स्थिति दिखाई दी। हापुड़ पुलिस ने इस दौरान 18 होटलों को बंद कराते हुए जांच के लिए रजिस्टर और चाबियों को कब्जे में ले लिया है। वहीं सराय एक्ट का उल्लंघन करने पर 40 को नोटिस जारी किए गए थे जिन पर अब सील लगाने की तैयारी की जा रही है। एसडीएम सदर हापुड़ सुनीता सिंह का कहना है कि जल्द ही नियम विरुद्ध चल रहे होटलों पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
























