हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्गआश्रम रोड पर स्थित रेलवे फाटक के पास की स्ट्रीट लाइट खराब होने की वजह से लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय प्रकाश पथ की उचित व्यवस्था न होने की वजह से लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग को मामले में कार्रवाई करते हुए खराब लाइट को तुरंत दुरुस्त करना चाहिए।
स्वर्गआश्रम रोड से कई गांवों के ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है जहां की स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है जिसकी वजह से लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते जिसकी वजह से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है जो गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। लोगों की मांग है कि लाइट को ठीक किया जाए।






















