
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर में पिछले डेढ़ महीने से लोग टूटी सड़क, गंदगी से परेशान हैं। बताया जा रहा है कि इलाके में पाइपलाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में जगह-जगह से सड़क को उखाड़ कर छोड़ दिया गया और गंदगी पड़ी है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। राहगीर, स्थानीय लोग बेहद परेशान है। धूल उड़कर लोगों के घरों तक पहुंच रही है लेकिन कोई भी सुध लेने वाला कोई नहीं है। बरसात में तो यहां के हालात बेहद खराब हो जाते हैं और सड़क पर कीचड़ जमा हो जाती है जिससे लोगों में बेहद नाराजगी है। उन्होंने बताया कि नाला साफ करने के बाद कीचड़ को सड़क पर ही डाल दिया गया। ऐसे में यह गंदगी पूरे मोहल्ले में फैल गई है। जिम्मेदार आंखें मूंद कर बैठे हैं। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया और समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान कपिल त्यागी, सोनू शर्मा, शुभम त्यागी, अंकित मुद्गल आदि ने गंदगी का विरोध किया।

























