
हापुड़: एआरटीओ कार्यालय में सांप निकलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के एआरटीओ ऑफिस में सोमवार को सांप निकलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला सोमवार का है जब हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एआरटीओ विभाग में करीब चार फीट लंबा सांप देख लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत वन विभाग को मामले से अवगत कराया। हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांड़पाल के नेतृत्व में तुरंत वन विभाग की टीम एआरटीओ ऑफिस पहुंची जहां वनकर्मी भारत ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूरचूर नान का स्वाद: 8218584166






























