
हापुड़: गढ़ रोड पर अज्ञात शव मिलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित सिद्धबली मार्बल्स के पास बुधवार को एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है जब एक अधेड़ का शव गढ़ रोड पर मिला जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जान शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप se कमज़ोर था। फिलहाल उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































