
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस ने जतिन त्यागी पुत्र संजीव त्यागी निवासी मोहल्ला तागासराय थाना हापुड़ देहात को एक अवैध पिस्टल 7.65 एमएम के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आनंद विहार जाने वाले रास्ते से दबोचा है। आरोप है कि एक दिन पूर्व हापुड़ की दिल्ली रोड पर हवाई फायरिंग की गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने जतिन त्यागी की पहचान कर उसे दबोच लिया। मामले में अन्य साथियों की तलाश जारी है।
























