हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की देर रात गोल मार्केट स्थित कपड़े के शोरूम से हुई चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है जिससे व्यापारियों में नाराजगी है। आपको बता दें कि गुरुवार की देर रात किसी समय चोर दुकान में छत के जरिए दाखिल हुआ था और दुकान के गल्ले से करीब एक लाख की नदी चोरी कर फरार हो गया था। इस घटना को चार दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
गोल मार्केट हापुड़ के मुख्य बाजारों में से एक है जहां से व्यापारी अपना व्यापार करते हैं। गोल मार्केट में वैसे तो पुलिस भी गश्त करती है। बाजार में स्थित बॉस एक्सपोर्ट शोरूम से चोर गुरुवार की देर रात किसी समय दुकान की छत पर लगी ग्रिल को काटकर दाखिल हुआ जिसने दुकान के गल्ले में रखे कुछ कागजात जलाएं और नकदी लेकर फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों की आंख खुले तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद डायल 112 को अगर सूचित किया। ताज्जुब की बात तो यह घटना को चार दिन होने को है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई खास कार्रवाई नहीं की है। चोर खुलेआम घूम रहा है जो कि पुलिस गिरफ्त से दूर है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























