👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के चुनाव में फतह हासिल कर 41 प्रतिशत महिलाओं का पहुंचना निश्चित है। यह सब महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डो से सम्भव दिखाई पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद हापुड़ में 41 वार्ड है जिनमें से 17 वार्ड महिलाओं के आरक्षित कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई जिसे शासन से मंजूरी मिलना भी निश्चित है। यह आरक्षण सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति के निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन ने ऐसे वार्डो को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण की रिपोर्ट शासन को भेजी है, जहां सामान्य जाति के अधिक लोग रहते है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर






























