
हापुड़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का विधायक हापुड़ ने किया स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक जगत जननी मां चंडी मैया के दर्शन करने के लिए श्री चंडी धाम पहुंचे और मैया के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मैया के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। मैया के दर्शन करने के पश्चात केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कहा कि चंडी मंदिर में आते ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मैया के दर्शन करने के पश्चात केंद्रीय मंत्री व हापुड़ सदर विधायक ने प्रसाद पाया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























