
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने क्षेत्र वासियों के साथ बढ़-चढ़कर होली का पर्व मनाया। इस अवसर पर सभी ने परस्पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर ढोल पर डांस कर होली खेली। आए हुए मेहमानों का विधायक सदर हापुड़ विजयपाल आढ़ती ने गुलाल और फूलों के साथ जोरदार स्वागत किया। विधायक ने कहा कि होली का पर्व खुशियों व रंगों का त्यौहार है। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को खुशियां बाँटी।

























