
हापुड, सीमन/अशोक तोमर (Ehapurnews.com): हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती ने शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व बहनों को साइकिल और सिलाई मशीन देकर मनाया। इस अवसर पर बहनें गदगद हो उठी जिन्होंने विधायक का आभार जताया। बहनों ने विधायक को राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। इसके बाद विधायक ने सभी बहनों को उपहार के रूप में साइकिल और सिलाई मशीन दी।























