👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जेके आनंद से भेंटकर क्षेत्र की समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने वर्षा से पहले नालों की और इलाकों की साफ सफाई का मुद्दा अधिशासी अधिकारी के समक्ष रखा। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह ने ईओ से मौहल्लों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
गजरात सिंह ने इसके साथ ही शहर के सिकंदर गेट, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा के नालों और सड़कों पर फैली गंदगी से भी अधिकारियों को अवगत कराया और जल्द से जल्द इन्हें साफ करने की अपील की। मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, नरेश भाटी, विक्की शर्मा, अंकित शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
90% लोन के साथ घर खरीदना हुआ आसान, अभी संपर्क करें: 9911028188, 7827406652:































