हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोडक टीवी इंडिया ने हापुड़ में टीवी बनाने का प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। इस प्लांट पर करीब 500 करोड़ रुपए कम्पनी निवेश करेगी। प्लांट का प्रथम चरण दिसम्बर-2021 तक पूरा होने की सम्भावना है। इस संयंत्र की स्थापना से हापुड़ क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।
कोडक टीवी की भारत में ब्रांड लाइसेंसधारक कंपनी सुपर प्लास्ट्रानिक्स प्राईवेट लिमिटेड ने कहा कि संयंत्र का पहला चरण 2021 के अंत तक चालू हो जाएगा। कम्पनी को अपने उत्पादों में लोकल वैल्यू एडिशन में मदद मिलेगी। सुपर प्लास्ट्रानिक्स के संस्थापक और सीईओ अवनीत सिंह मारवाह ने कहा , मेक इन इंडिया को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते और अपने एंड्राइड प्रमाणन का लाभ उठाते हुए कंपनी तीन वर्षाे मेें मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट पर 500 करोड़ रुपए से अधिक निवेश करेंगी। हापुड़ में लगने वाला यह संयंत्र पूर्णतया स्वचालित होगा। इस संयंत्र के लगने के बाद टीवी मैन्यूफैक्चरिंग में लोकल वैल्यू एडिशन बढ़कर 50 से 60 प्रतिशत हो जाएगा।
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888



























