हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित श्री चंडी मंदिर में सोमवार की रात को चंडी मंदिर के परिसर में माता की चौकी का आयोजन किया गया। जहां कीर्तन के माध्यम से चंडी मैया का गुणगान कर भक्तों ने मां का आशीर्वाद लिया। भक्त मयंक शर्मा ने माहौल पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर सुंदर-सुंदर झांकियां भी निकाली गई जिनके दर्शन करने पर भक्तों ने जमकर आनंद लिया। मंदिर के परिसर को स्कूलों में विशेष लाइटों से सजाया गया।
हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित चंडी मंदिर के प्रांगण में सोमवार की देर शाम भगवान गणेश की वंदना कर मां चंडी के जयकारों के साथ कीर्तन की शुरुआत हुई। भक्तों ने इस अवसर पर भजनों पर जमकर आनंद लिया और नृत्य किया।
पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…
Read more
























