
हापुड़: सड़क पर लेटकर व्यक्ति ने किया ड्रामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर सोमवार को एक व्यक्ति सड़क पर लेट गया और उसने जमकर हंगामा किया। इसके बाद यातायात पुलिसकर्मी तथा स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से व्यक्ति को सड़क से हटाया और उसे साइड बैठाया। पुलिस ने हिदायत दी कि भविष्य में ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मामला सोमवार का है जब हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर वाहन गुजर रहे थे। तभी एक व्यक्ति अचानक चौराहा पर पहुंचा और सड़क पर लेट गया। इसी बीच वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना पर पुलिस तथा यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। सिपाही मनोज कुमार ने लोगों की सहयोग से व्यक्ति को उठाया और उसे साइड बैठाया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton
































