हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड स्थित श्री बालाजी धाम पहुंचे महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 परम पूज्य श्री महंत भैया जी महाराज ने श्री बालाजी महाराज के दर्शन किए और कहा कि मंदिर बेहद भव्य और दिव्य है। बालाजी महाराज के गर्भ ग्रह के आसपास लगी देवों की प्रतिमा का हार बालाजी महाराज के गले में है। हरिद्वार जा रहे महामंडलेश्वर हापुड़ के बालाजी धाम रुके जहां उन्होंने सबसे पहले बालाजी महाराज, भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार, श्री राम दरबार, नौ देवियां, पार्वती मैया, नवग्रह, गंगा मैया, तुलसी मैया, भोले बाबा आदि के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि वह हरिद्वार के ज्वालापुर जा रहे हैं जहां वह श्रीमद्भागवत कथा करेंगे। यह उनके जीवन की 659वीं कथा है। इस दौरान भक्तों ने महामंडलेश्वर श्री महंत भैया जी महाराज का आशीर्वाद लिया।
























