हापुड़: घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट से हड़कंप










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। गुरुवार को बदमाशों ने हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र की राजीव विहार टीचर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बेहोश कर घर में जमकर तांडव मचाया। लाखों रुपए के जेवरातों पर हाथ साफ कर भाग खड़े हुए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित ने बताया कि बदमाश पानी मांगने के बहाने घर में घुस आए और बुजुर्ग महिला को बेहोश कर लूट की घटना को अंजाम दिया।


आपको बता दें कि मामला गुरुवार की दोपहर का है जब हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के राजीव विहार टीचर्स कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग महिला घर में मौजूद थी। इसी बीच कुछ बदमाश आ धमके और पानी मांगने लगे। महिला जैसी ही घर के अंदर दाखिल हुई तो बदमाश भी मौका देखकर अंदर घुस आए और महिला को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब महिला होश में आई तो आरोपियों ने महिला की जमकर पिटाई की और छह तोले से अधिक के आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि बदमाशों ने इस दौरान लाखों रुपए की लूट को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलने पर अन्य परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश भागने में कामयाब रहे। महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

हापुड़ में खुल गया है चखना कैफे: 9456566662








Related Posts

सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी

🔊 Listen to this सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह…

Read more

अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में युवा अधिवक्ता जितेंद्र राणा पर जानलेवा हमला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी

सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी

अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

50 पैसे प्रति किलो बिक रही बंद गोभी से किसान परेशान

50 पैसे प्रति किलो बिक रही बंद गोभी से किसान परेशान

हापुड़: मजीदपुरा की गली नंबर-6 में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान

हापुड़: मजीदपुरा की गली नंबर-6 में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान

पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा

पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा

मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
error: Content is protected !!