हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के अनुसार एक शराब की दुकान का सेल्समैन रात करीब एक बजे अवैध रूप से शराब बेच रहा है जिसे किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. मेरठ रोड पर स्थित अंबेडकर तिराहे के पास मौजूद शराब की दुकान का यह वीडियो बताया जा रहा है जहां पीछे के गेट से शराब की ओवर रेटिंग कर ब्लैक में शराब बेची जा रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे आबकारी विभाग की किरकिरी हो रही है























