
हापुड़ कोतवाली पुलिस ने पांच बोरे अवैध पटाखे पकड़े, दो व्यक्ति हिरासत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने दीपावली से पहले अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में अवैध रूप से पटाखे के एक ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने चार बड़े बोरों में भरे अवैध पटाखों को पकड़ा है। आरोपी दो सगे भाई मोहित व रोहित है। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिन्होने दिवाली पर पटाखे बेचने के लिए एक मकान में भंडारण किया हुआ था। पुलिस ने पटाखे को सीज कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ कोतवाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध रूप से पटाखे की बिक्री की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में छापामार कार्रवाई की तो ठिकाने से पुलिस को बड़े बोरों में भारी अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने पांच बोरे अवैध पटाखों को सीज कर दिया और दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























