हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के वार्ड नंबर 6 के लोगों ने लगभग 5 साल पहले सभासद के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे धर्मदत्त सिंह को विजयी बनाकर उनके प्रति अपना विश्वास जाहिर किया लेकिन सभासद धर्म दत्त सिंह का लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं है। वार्ड वासियों का कहना है कि सभासद को फोन किए कई दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक वह लोगों से मुलाकात करने ही नहीं पहुंचे। मोहल्ले की स्थिति के बारे में रूबरू कराने से पहले आपको सभासद के बारे में बता दें कि साल 2017 में वार्ड नंबर 6 से सभासद बनने के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में उतरे थे जिनमें से 46 वर्षीय धर्मेदत्त सिंह पुत्र गंगा दास ने जीत हासिल की जिनकी शैक्षिक योग्यता आठवीं पास है। यदि क्षेत्र की स्थिति पर नजर डालें तो यहां लगा गंदगी का अंबार, टूटी पुलिया, जगह-जगह से टूटी सड़क लोगों के जी का जंजाल बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार तो उन्हें खुद ही सफाई करनी पड़ती है।
वार्ड नंबर 6 में मोहल्ला आदर्श नगर आंशिक, हर्ष विहार तथा हरिद्वारी नगर आते हैं जहां के लोगों ने सभासद के प्रति नाराजगी जाहिर की है।
हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती
🔊 Listen to this हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वेस्टर्न यूपी के हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जनपदों से सेना में…
Read more
























