👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की पाश कालोनियों में कोरोना का हमला रविवार को भी जारी रहा। फिर भी हापुड़ का रेलवे रोड लोगों की सैरगाह बना है, और लोग बेखौफ होकर घूम रहे है। हापुड़ में रविवार को 13 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। जो इस प्रकार है। तारामिल कालोनी रेलवे रोड हापुड़ से पांच,नई शिवपुरी हापुड़ से एक, अर्जुन नगर हापुड़ से एक,वैट सिम्भावली से एक, बक्सर सिम्भावली से एक, रोडवेज डिपो हापुड़ से दो, कुचेसर रोड चौपला शाहपुर जट हापुड़ से एक,असमावैट से एक। जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर आवश्यक कदम उठाए है और लोगों को लाकडाउन की गाइड लाइन का पालन करने का निर्देश दिया है।




























