
हापुड़: #Kamyabvya के छात्रों ने #NEET2026 में लहराया परचम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नीट-2026 के परिणाम जारी हो चुके हैं। हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कामयाब्या (सेंटर फॉर अकादमिक एंड कम्पटीटिव स्टडीज) के अभ्यर्थियों ने भी इस परीक्षा में परचम लहराया है। अनुभवी शिक्षकों के नेतृत्व में संयम खान, सिद्धार्थ, आज़का, छमा सिरोही, सौम्या कसाना, पलक सिरोही, परिवेश भारत, स्वास्ती, आरुष कुमार, माही सिंह, स्नेहा वर्मा समेत 14 से अधिक छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता हासिल की है जिन्होंने बताया कि कामयाब्या कोचिंग सेंटर ने समय समय पर मॉक टेस्ट का आयोजन किया। उनके डाउट्स को क्लियर किया जिसके चलते उन्होंने सफलता हासिल की है।
कामयाबव्या इंस्टिट्यूट के संचालक इंजीनियर आई.ए. मालिक सर ने बताया कि कामयाब्या की अपनी स्ट्रेटजी है। वह पिछले लंबे समय से सेवाएं दे रहा है जिसकी स्ट्रेटजी को अपनाकर अभ्यर्थी कंपटीशन की परीक्षाओं को क्रैक कर रहे हैं।
इस अवसर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुकेश, मुनाजिर, अंजलि आदि उपस्थित रहे जिन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं दी।






















