
हापुड़: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नूरबफानगंज में चोरों ने बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया। परिजन जब वापस लौटे तो टूटा ताला देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला नूरबफानगंज निवासी असलम ने बताया कि गुरुवार को वह परिवार के साथ अपनी रिश्तेदारी में मेरठ गए थे। इसी बीच चोर मकान का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए जिन्होंने डेढ़ लाख रुपये नकद, 10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण, अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह जब वह परिवार के साथ घर लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सामान यहां-वहां बिखरा हुआ था जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601


























