हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। हाल ही में हापुड़ की गोल मार्केट में एक गारमेंट्स की दुकान में हुई चोरी के बाद चोरों ने अब अपना घर कॉलोनी में धावा बोला जहां से चोरों ने दो बंद घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू की।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित अपना घर कॉलोनी में गुरुवार की शाम चोर दो घरों में घुस आए और महेंद्र सैनी तथा जितेंद्र शर्मा के मकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। महेंद्र सैनी गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ खेतों पर काम करने के लिए गए हुए थे। उनके दोनों बेटे भी नौकरी पर गए हुए थे जिसका चोरों ने फायदा उठाया और और शाम करीब 4:30 बजे घर के दरवाजे पर लगे तीन तालों को तोड़कर घर में घुस गए और घर की तीन अलमारियों के ताले तोड़ते हुए उसमें रखे करीब दो लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, 31 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित दंपति जब खेतों से वापस घर पहुंचे तो टूटे ताले देख वह हैरान रह गए जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। वहीं चोरों ने आश्रम वाला मोड निवासी जितेंद्र शर्मा पुत्र जयशंकर शर्मा के मकान से भी चोरी की। जितेंद्र एक शादी में गए हुए थे जबकि उनकी पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे। चोर बंद मकान का ताला तोड़कर दाखिल हुए और मकान को इत्मीनान से टटोला।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635






























