हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला जगन्नाथ पुरी निवासी 19 वर्षीय जीवांशु कश्यप पुत्र अनुज कश्यप पिछले लगभग आठ दिनों से लापता है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है जिन्होंने देहात थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अगस्त की रात नौ बजे परिजनों ने पढ़ाई को लेकर जीवांशु को डांट दिया जिससे क्षुब्ध होकर दीपांशु घर से चला गया जिसने अपनी छोटी बहन से कहा कि वह रेलवे स्टेशन पर जा रहा है और अगले दिन सुबह वापस लौट आएगा लेकिन वह घर नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों ने जीवांशु को काफी तलाश, रिश्तेदारों से पूछा, दोस्तों से बात की जिसका कोई सुराग हाथ ना लगा। परिजनों ने अनहोनी के डर से पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल जीवांशु का कुछ पता नहीं चल सका है। दीपांशु यह कह कर गया कि वह स्वतंत्र बनेगा और कुछ बनकर दिखाएगा।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur































