
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की एलएन रोड पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला जिसके बाद उसे हापुड़ के देव नंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान 45 वर्षीय कमल वर्मा पुत्र सुंदरलाल वर्मा निवासी जवाहरगंज हापुड़ के रूप में की है जिसे मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे दो व्यक्ति बुलाकर अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों का मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला मंगलवार का है जब हापुड़ की रेलवे रोड पर जवाहर गंज निवासी कमल वर्मा को दो युवक घर से बुलाकर कहीं ले गए। इसके बाद वह घायल अवस्था में देहात क्षेत्र की एलएन रोड पर मिला। अस्पताल में भर्ती कराई गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी हापुड़ वरुण कुमार मिश्रा, देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस हापुड़ के जवाहरगंज पहुंची और मामले से परिजनों को अवगत कराया। बताया जा रहा है कि कमल वर्मा सुनार का काम करता था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
आसान किस्तों पर खरीदें एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, माइक्रोवेव: 9536777474





























