FILE PHOTO
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):नवरात्रों में मां श्री चंडी जी की पालकी के स्वागत हेतु हापुड़ तैयार है और यह यात्रा 3 अक्टूबर-2024 से शुरू होगी।
समिति के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रों की पावन बेला में माँ आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति (पंजी०), हापुड़ माँ चंडी महारानी की भव्य पालकी द्वारा प्रभात फेरी एवं भव्य पालकी शोभायात्रा का आयोजन कर रही है। माँ चंडी महारानी जी की भव्य पालकी द्वारा प्रभात फेरी तीन अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार से 11 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार तक प्रातः 5:00 बजे से श्री चंडी धाम से प्रारंभ होकर हापुड नगर में भ्रमण करेगी।
माँ चंडी महारानी की भव्य पालकी शोभायात्रा 11 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार को सायं 5 बजे से श्री नवदुर्गा मंदिर फ्रीगंज रोड से प्रारंभ होकर रेलवे रोड से अतरपुरा चौपला से पक्का बाग से होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम करेगी।
शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण-
श्री गणेश जी के दर्शन एवं योगा सांस्कृतिक कार्यक्रम श्री रोहन आर्य के द्वारा, मां काली जी का अखाड़ा , मां भगवती जी के पांच स्वरूप के दर्शन एवं महाआरती,बाबा खाटू श्याम जी की निशान यात्रा एवं बाबा का भव्य श्रृंगार श्री अभिषेक गुप्ता सिंभावली वालों के द्वारा,श्री राधा कृष्ण महारास , श्री शिव अघोरी दर्शन, बाबा भैरव वध दर्शन , बाबा महाकाल की पालकी दर्शन , भगवान श्री रामचंद्र जी के दर्शन , कलश यात्रा एवं झंडा यात्रा , महारानी का भव्य गुणगान , महारानी का भव्य फूल बंगला , मां चंडी महारानी की महाआरती (श्री चंडी धाम पर) होंगे।
महाभोग प्रसाद श्री चैंबर ऑफ़ कॉमर्स में सायं 7:00 बजे से महारानी की इच्छा तक होगी।
समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि सभी नगरवासी सपरिवार व इष्ट मित्रों सहित माँ चंडी महारानी का पालकी द्वारा प्रभात फेरी एवं भव्य पालकी शोभायात्रा में पधारकर माँ चंडी महारानी का आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म लाभ उठाएं।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922

































