हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद द्वारा चहेतों को टेंडर देने के आरोपों के बाद मंडल आयुक्त द्वारा गठित कमेटी की जांच पूरी हो गई है। कमेटी ने जांच पूरी कर मंडलायुक्त को रिपोर्ट भेज दी है। हापुड़ नगर पालिका के अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। कई को तो रात को नींद भी नहीं आ रही। नगर पालिका के जलकल विभाग के नलकूप संचालन, 32 केलीडी एफएसटीपी के संचालन और स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों के ठेके को अपने चहेते को देने की शिकायत के बाद नगर पालिका के अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। शिकायत के बाद मंडल आयुक्त द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी पूरे प्रकरण की जांच कर रही है जिसमें अपर आयुक्त हिमांशु गौतम, एडीएम संदीप कुमार और कोषाधिकारी शामिल हैं। जांच पूरी हो चुकी है और कमेटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट मंडलायुक्त को भेज दी है जिससे इस सर्दी के मौसम में भी कई अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























