हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत 29 जून की सुबह हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नाले में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त पुनीत पुत्र रमेश चंद निवासी शाहदरा नई दिल्ली के रूप में हुई है जो हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती अपने एक मित्र को देखने के लिए आया था जो किसी काम से हापुड़ की नवीन मंडी पहुंचा और वापस लौटते समय सड़क किनारे शौच करने लगा। इसी बीच पैर से चलने की वजह से वह नाले में जा गिरा जहां उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जब नाले में शव देखा तो पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुनीत की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

ज्ञात हो कि 29 जून को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित मनोहर एजेंसी के सामने एक युवक का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जिसकी पहचान पुनीत के रूप में हुई है। पुनीत हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती अपने एक दोस्त को देखने के लिए आया था जो किसी काम से नवीन मंडी गया था। वापस लौटते समय जब वह सड़क किनारे शौच करने लगा तो संतुलन खोने की वजह से वह नाले में गिर गया और डूब कर उसकी मौत हुई थी।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर






























