हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न इलाकों में पिछले साढ़े चार वर्षों में कितना विकास हुआ है? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए EHAPUR NEWS की टीम लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से बात कर रही है। आज हम आपको दिखाएंगे कि वॉर्ड नंबर- 25 में पिछले साढ़े चार वर्षों में सभासद मरगूब ने कितना विकास किया है? सभासद द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को लेकर जनता की क्या राय है आइए आपको सुनाते हैं।
वॉर्ड नंबर 25 में मौहल्ला काजीवाड़ा, तगासराय, कोटला मेवतियान (आंशिक) शामिल हैं। क्षेत्र के सभासद का कहना है कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के इलाके में विकास किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तगासराय में चार, कोटला मेवतियान में दो, काजी बाड़ा में दो सोलर लाइटें लगाई गई हैं जिनमें से दो मंदिर के पास श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए लगाई गई है। वहीं क्षेत्र में लगे हैंडपंपों को भी रीबोर किया गया है। लोगों को पानी की समस्या न हो इसके लिए जल्द ही एक ट्यूबवैल लगाई जाएगी।
लोगों का कहना है कि सभासद मरगूब हसन ने क्षेत्र में कोरोना के दौरान सैनिटाईजेशन कराया। अभी भी मौहल्लों में फॉगिग जारी है। EHAPUR NEWS की टीम जल्द ही आपके क्षेत्र में आएगी और पिछले साढ़े चार वर्षों में कितना विकास हुआ है रूबरु कराएगी।





























