हापुड़ अस्पताल वायरल पीड़ितों से भरे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मच्छरों की बढ़ती पैदावार ने वायरल मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जनपद मे डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या पांच तथा मलेरिया के रोगियों की संख्या दस हो गई है। जनपद के अस्पतालों मे रोगियों के इलाज के खास इंतजाम किए गए है।
सरकारी अस्पताल व प्राइवेट नर्सिंग होम में वायरल पीड़ितों की लाइन लगी है और जगह-जगह मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। सीएमओ डा.सुनील त्यागी ने बताया कि डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हैं। जहां पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं वहां अभियान चलाकर लार्वा नष्ट कराया जा रहा है। मच्छर जनित बीमारियों से रोकथाम के लिए घरों के आसपास साफ सफाई रखें।
गुरूवार को जिलेभर में स्वास्थ्य टीमों ने 45 स्थानों पर डेंग का लार्वा नष्ट किया। संवेदनशील इलाकों में डेंगू का खतरा ज्यादा है। यहां हर साल डेंगू के पॉजिटिव मरीज मिलते हैं। संवेदनशील इलाके गांव और शहर के मोहल्लों में घर घर स्वास्थ्य टीमों ने सर्वे किया। जहां बुखार के मरीज मिले उन्हें तुरंत नजदीक के सरकारी अस्पतालों में रैफर किया। इन दिनों बुखार के मरीजों की अस्पताल में भीड़ उमड़ रही है। बुखार के संदिग्ध मरीजों में डेंगू, मलेरिया के मरीज खोजे जा रहे हैं। उनके सैंपल जांच के लिए भरकर लैब में भेजे जा रहे हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























