हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बिना पंजीकरण के कई अस्पताल संचालित है जिनके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार को हापुड़ के मजीदपुरा की गली नंबर 2 में बिना पंजीकरण के चल रहे अन्नूर हेल्थ केयर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर उसे सील कर दिया और वहां भर्ती मरीजों को अन्य अस्पताल पहुंचाया।
डिप्टी सीएमओ केपी सिंह और जिला नोडल अधिकारी आनंद कुमार ने मोहल्ला मजीदपुरा की गली नंबर 2 में चल रहे अन्नूर इमदादी दारू शिफा हालिया नाम अन्नूर हेल्थ सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। अधिकारियों ने अस्पताल के संचालक से जब कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं पाया। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया।
बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन नजमा के नाम से था जो की 30 अप्रैल को खत्म हो गया। अस्पताल के संचालक ने रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं कराया जिसके चलते अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया और वहां भर्ती मरीजों को अन्य अस्पताल पहुंचाया।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483

























