हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रधान डाकघर हापुड़ के पोस्ट मास्टर अरुण मोहन शंखधर का प्रदेश स्तरीय उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चयन होने के उपरांत अब वह अखिल भारतीय डाक सांस्कृतिक सम्मेलन, जो महाराष्ट्र सर्किल के अंतर्गत गोवा में आयोजित हो रहा है… में अपनी आवाज का जलवा दिखाएंगे।
गौरतलब है कि अरुण मोहन शंखधर, पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर हापुड़ , पूर्व से ही आकाशवाणी, दूरदर्शन के वरिष्ठ कलाकार होने के साथ-साथ केंद्र सरकार डाक विभाग के भी वरिष्ठ कलाकार हैं और केंद्र सरकार की ओर से भारत के सभी राज्यों में वह अपनी आवाज का जलवा जादू बिखेर चुके हैं ।
वह विभागीय उच्च “डाक सेवा अवॉर्ड” भी प्राप्त कर चुके हैं।उत्तर प्रदेश डाक स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्य का भी पद संभाल रहे पोस्ट मास्टर हापुड़ एचओ इंजीनियर संगीतज्ञ के साथ एक अत्यंत व्यवहार कुशल डाक विभाग के अधिकारी भी हैं। गोवा में आयोजित होने जा रही ऑल इंडिया पोस्टल कल्चरल मीट में गायन में प्रतिभाग करते हुए प्रधान डाकघर हापुड़ जो मैनेजर उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक टीम का दायित्व भी संभाल रहे हैं।
अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल मैदान में





























