हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित एक जिम के ट्रेनर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक मिस्टर यूपी का खिताब भी अपने नाम कर चुका है जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
मेरठ के खरखौदा के बंधौली गांव निवासी 25 वर्षीय शशांक त्यागी पुत्र मुनेंद्र त्यागी हापुड़ की स्वर्गआश्रम रोड पर स्थित एक फिटनेस जिम में ट्रेनर था जो कि सोमवार को अन्य दिनों की तरह जिम पहुंचा। इसी बीच अपनी कार की चाबी देने के लिए जैसे ही वह छज्जे में पहुंचा और चाबी फेंकने लगा तो वह हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया। शोर सुनकर जिम ट्रेनर का साथी ज्ञानचंद पुत्र खेमचंद भी मौके पर पहुंच गया जो शशांक को बचाते समय खुद झुलस गया। आनन-फानन में जिम के अन्य सदस्य भी पहुंचे और दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने शशांक को मृत घोषित कर दिया।
वहीं ज्ञानचंद को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शशांक के शव को अपने साथ ले गए। परिवार में शोक की लहर है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























