
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आने वाले कुछ दिनों में मौसम बदलने लगेगा। ऐसे में बाजारों में गुड़ की मांग भी बढ़ेगी। इसके मद्देनजर हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी परिसर में 10 सितंबर बुधवार से हापुड़ गुड मंडी खुलेगी। दीपावली तक इतवार को भी गुड मंडी खुलेगी जिससे व्यापारी व्यापार कर सके, ग्राहक सामान खरीद सके। इस संबंध में हापुड़ गुड गल्ला एसोसिएशन की एक बैठक हाल ही में आयोजित हुई जिसमें इस संबंध में फैसला लिया गया। आपको बता दें कि हापुड़ गुड मंडी आसपास के क्षेत्र की प्रमुख गुड मंडी है जहां बड़ी संख्या में गुड़ की खरीद-फरोख्त होती है और यहां का गुड अन्य जनपदों व राज्यों में भी भेजा जाता है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























