
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे व रूटीन जांच के लिए बाज़ार में स्थित KHD मेटल्स पहुंची। सर्वे के दौरान व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने जाते ही दस्तावेजों, अभिलेखों को अपने कब्जे में ले लिया।मामला गुरुवार का है जब हापुड़ के कसेरठ बाजार में लग्जरी गाड़ी में सवार होकर आए अधिकारियों ने रूटीन जांच शुरू की। जांच के दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया। टीम विभिन्न पहलुओं पर दस्तावेजों की जांच कर रही है।



























