
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित मोदी जनाना अस्पताल के सामने एक प्रतिष्ठान पर लग्जरी गाड़ियों में सवार जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। टीम ने जाते ही दस्तावेजों, लैपटॉप, मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि प्रतिष्ठान पर रिट्रीव एक्सिम प्राइवेट लिमिटेड, तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर और बालाजी इंटरप्राइजेज का दफ्तर है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
मामला बुधवार का है जब हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि दो गाड़ियों में सवार होकर आए अधिकारियों ने छापा मारा। गाड़ियों पर भारत सरकार लिखा हुआ है। छापा मार कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बल भी मौजूद रहे। फिलहाल दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है और विभिन्न पहलूओं पर जांच की जा रही है।
99 स्टोर से स्पोर्टस के चार जोड़ी जूते खरीदें 999/- रुपए में: 8191820867

























