
हापुड़: दीपावली के चलते नवीन मंडी में रविवार आज व कल बिकेंगे ग्रीन पटाखे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दीपावली पर्व को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा मिले पटाखों की बिक्री और चलाने के आदेश के बाद हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी में एक स्थान को चिन्हित किया गया है जहां रविवार आज और सोमवार कल दिन पटाखे की बिक्री होगी।
शनिवार से लेकर सोमवार तक पटाखे की बिक्री जिला प्रशासन स्तर से चिह्नित स्थानों पर होनी थी लेकिन जनपद में ऐसा नहीं हो सका। शनिवार को संबंधित अधिकारियों ने शाम को पटाखा विक्रेताओं से लाइसेंस के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए लेकिन शाम होने और बैंकों का अवकाश होने के कारण संबंधित आवेदन करता चालान जमा नहीं कर सके। मामले में जिलाधिकारी ने हस्तक्षेप किया और अधिकारियों को आदेश जारी किए।
हापुड़ तहसील क्षेत्र में नवीन मंडी में पटाखों की बिक्री के लिए दुकान लगाई गई हैं जहां पर अग्निश्मन विभाग की टीम भी मौजूद रहेगी। इस संबंध में एसडीएम को आदेश दिए गए हैं कि सशर्त और सरल लाइसेंस जारी करें। रविवार की सुबह लाइसेंस जारी किए जाएंगे। तीन-तीन मीटर की दूरी पर दुकान लगाई जाएगी।
दुकान के संचालक सलमान ने बताया कि नवीन मंडी में दुकानें सजी हैं। नियमों का पालन कर ही पटाखे बेचे जा रहे हैं। 9761895786
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158































