रंगोली में हापुड़ की छात्राओं को मिला प्रोत्साहन पुरस्कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ के आरजीपीजी कालेज में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव अभिव्यक्ति के अंतिम दिन रंगोली एव स्किट (प्रहसन) में हापुड़ के कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा अन्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नारी एक रुप अनेक रंगोली प्रतियोगिता का विषय रखा गया जबकि स्किट प्रतियोगिता के लिए कोई विषय निर्धारित नहीं किया गया था। रंगोली प्रतियोगिता में हापुड़ महाविद्यालय की छात्रा कु. संजना एवं कु. तनिष्का को प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त हुआ तथा प्रहसन आधुनिकीकरण में भाग लेने वाली कु. किरण, कु.पूजा त्यागी, कु.बरखा, कु. कविता रानी, कु. संजना, कु.निशा, कु. अर्शी इकबाल, कु. खुशबू, कु.काजल सभी छात्राओं को आरजीपीजी कालेज, मेरठ द्वारा सम्मानित किया गया। हापुड़ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर साधना तोमर ने विजयी छात्राओं के हापुड़ आगमन पर विदयालय परिसर में उत्साहवर्धन किया।
अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी






























