
हापुड़: खुले में ले जाया जा रहा कूड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कुछ जिम्मेदार लोग गैर जिम्मेदाराना व्यवहार अपना रहे हैं जिसका खामियाजा लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। आपको बता दें कि हापुड़ में नियमों के विपरीत खुले में कूड़ा ले जाया जाता है। कूड़ा रास्ते में गिर जाता है। इसी के साथ जिस ट्रैक्टर ट्राली में कूड़ा ले जाया जा रहा है उसके पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी है। ऐसे में हादसा होता है, उसका जिम्मेदार कौन होगा?
हापुड़ की बुलंदशहर रोड की यह तस्वीर अपने आप में बताने के लिए काफी है कि किस तरह लापरवाही के साथ कूड़ा यहां से वहां ले जाया जाता है। जगह-जगह कूड़ा गिरता तो कहीं कूड़ा उड़ता जा रहा है। ऐसे में सड़क पर चलने वाले दो पहिया वाहन पर सवार लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती है जिन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में कार्यवाही की मांग की है।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ































