👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर के जोड़ों के बीच फासला बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से हादसे का खतरा मंडरा रहा है। पांच से आठ इंच तक का फासला बढ़ गया है जिसकी वजह से आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन सैंकड़ो की संख्या में यहां से वाहनों का आवागमन होता है बल्कि अधिकारियों की गाड़ी भी इसी फ्लाईओवर का इस्तेमाल करती है। आपको बता दें कि मेरठ रोड पर दो पाटकों के ऊपर बने इस फ्लाईओवर को 12 साल हो चुके हैं जिसके ऊपर जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एमके जैन का कहना है कि निरीक्षण के बाद समस्या का समाधान कराया जाएगा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























