हापुड़, सीमन/अशोक/अमित (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 लाख रुपए मूल्य का एक क्विंटल गांजा बरामद किया है। आऱोपी उड़ीसा से गांजा खरीद पर लाते थे और फिर उत्तर प्रदेश में जनपदों में छोटी-छोटी खेप बना कर गांजा खपाते थे।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ हेतु धौलाना पुलिस गश्त कर पर थी कि गांव पिपलैड़ा में दो गांजा तस्कर धौलाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए गांजा तस्कर जनपद अलीगढ़ के थाना हरदुआ गंज के गांव गुरुस करन का सन्नी तथा बुलंदशहर के नुमाइश फाटक निवासी सुनील कुमार शर्मा है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से एक कुंतल गांजा बरामद किया है कि कीमत करीब आठ लाख रुपए आंकी गई है।
पूछताछ के दौरान तस्करों ने पुलिस को बताया कि वे उड़ीसा राज्य से गांजा खरीद कर लाते थे। और उत्तर प्रेदश के विभिन्न जनपदों में सुनसान जगहों और खेतों में छिपा देते थे। डिमांड के अनुसार गांजा सप्लाई करके आर्थिक लाभ कमाते थे। पुलिस का मानना है कि गांजा तस्करी के पीछे तस्करों का पूरा नेटवर्क है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को खोज रही।




























