
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के अभियोग में फरार चल रही महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गढ़ रोड आईडीबीआई बैंक के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।
मधु उर्फ कैला पुत्री राजकुमार उर्फ रामकुमार निवासी मोहल्ला सुभाष नगर थाना सिविल लाइन जनपद मेरठ, ऋषभ उर्फ काकू पुत्र हरिओम निवासी मौहल्ला सुभाष नगर थाना सिविल लाइन जनपद मेरठ, दीपक उर्फ राहुल शर्मा पुत्र शिव नारायण शर्मा निवासी जागृति विहार थाना मेडिकल जनपद मेरठ और अनुज तोमर उर्फ अर्जुन पुत्र अरविंद निवासी न्यू आर्य नगर थाना मेडिकल नंबर मेरठ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए राहुल शर्मा के खिलाफ आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

























